गुड़गांव, जुलाई 25 -- Gurgaon News: पलवल, अजीत कुमार। बामनीखेड़ा रेलवे फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही सड़क पर बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए खतरा बन गया है। रात के समय गड्ढा दिखाई न देने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। सुविधाओं के अभाव से बढ़ रही परेशानी

स्थानीय समस्या राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्थित बामनीखेड़ा गांव के पास बना रेलवे फ्लाईओवर क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण यातायात मार्ग है। दिल्ली-आगरा रेल मार्ग पर लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए यहां रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था। पुल बनने से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिली, लेकिन इसके रखरखाव और मूलभूत सुविधाओं की कमी लोगों को लगातार परेशान कर रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि निर्माण के बाद से ही प...