Gurgaon News: बादशाहपुर नाले के ऊपर से आवागमन बंद
गुड़गांव, अगस्त 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। बादशाहपुर नाले के ऊपर से द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ सेक्टर-99 और सेक्टर-99ए के निवासियों का आवागमन गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने बंद कर दिया है। इसके पीछे जीएमडीए ने तर्क दिया है कि बादशाहपुर नाले की हालत खराब हो चुकी है। कोई वाहन इस नाले में गिरता है तो बड़ा हादसा हो सकता है। सेक्टर-99 और सेक्टर-99ए स्थित परीना लक्ष्मी अपार्टमेंट, परीना कोबान, परीना इलाइट आदि रिहायशी सोसाइटियों की द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टीविटी नहीं है। एचएसवीपी और जीएमडीए ने सेक्टर-99ए की मुख्य सड़क को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ा नहीं है। ऐसे में इन सोसाइटी के निवासी बादशाहपुर नाले के ऊपर से होकर द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ जाते थे। रविवार शाम को जीएमडीए ने इस रास्ते को बंद कर दिया है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.