Gurgaon News: बाजारों में लगे कूड़े के ढेर से वातावरण दूषित
गुड़गांव, अगस्त 30 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर हड़ताल 25वें दिन जारी रखा। शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। स्थानीय बाजारों में लगे कूड़ा-कचरे के ढे़रों से वातावरण दूषित हो गया है। रविवार को भी सफाई कर्मियों ने परिषद कार्यालय में अपना धरना जारी रखा। नगर परिषद सफाई कर्मियों की हड़ताल को 25 दिन हो गए है। शहर में 25 दिन से सफाई न होने के कारण आम रास्तों से लेकर गली-मोहल्ले, चौक, सड़क और बाजारों में लगे कचरे के ढे़रों से बदबू ने लोगों को सांसे लेना भी मुश्किल कर दिया है। कूड़े के ढे़र का कचरा उड़कर गंदे पानी की नालियों में फंस रहा है। जिससे नालियों का गंदा पानी आम रास्तों में बहकर चलने से लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। आम लोगों का घरों से बाहर कदम रखना भी मुश्किल हो गया है.
रविव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.