Gurgaon News: बाजरे का पंजीकरण सही न होने से चिंता
गुड़गांव, अक्टूबर 5 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। बाजरे की बिक्री के दौरान किसानों का फसल पंजीकरण सही नहीं किए जाने से परेशानी बढ़ गई है। किसान फसल का सर्वे करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे। इससे किसानों को हजारों रुपये का घाटा हो रहा है। स्थानीय अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। बीते चार दिन में 13 किसानों द्वारा करीब 300 क्विंटल बाजरा बेचा गया है। सोमवार को फसल बिक्री का पांचवा दिन है। दोपहर तक करीब 15 किसान सैंकड़ों क्विंटल बाजरे को लेकर मंड़ी पहुंचे थे।
किसान बोले, हरियाहेड़ा निवासी किसान देशराज ने बताया कि छह एकड़ में बाजरे की फसल उगाई, लेकिन मात्र आठ क्विंटल ही बाजरे का पंजीकरण हुआ है। वह बाकी बाजरे को औने-पौने भाव में बेचने के लिए मजबूर है। अभयपुर निवासी जगती खटाना ने बताया कि उसकी फसल का भी मात्र आठ क्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.