Gurgaon News: बाइक चोरी करने के आरोप में दो दबोचे
गुड़गांव, अगस्त 8 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल से बाइक चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-10 की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो बाइक बरामद की हैं। पीड़ित ने सेक्टर-10 थाने में शिकायत दी थी कि चार अगस्त को अस्पताल परिसर से उसकी बाइक चोरी हो गई है। मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम ने सात अगस्त को बसई गांव के तालाब के पास घेराबंदी कर आरोपी अरुण उर्फ नन्नू निवासी बसई और लोकेश निवासी आंबेडकर नगर को धर दबोचा गया।कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने शहर से एक अन्य बाइक चोरी करने की बात भी कबूली। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी अरुण शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर छिनैती के दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.