गुड़गांव, सितम्बर 23 -- Gurgaon News: रेवाड़ी, अशोक वधवा। बाइक चोरी करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान झज्जर के गांव किडौद निवासी नीरज उर्फ लाला के रूप में हुई है। गांव खड़गवास निवासी विमल कुमार की बाइक मॉडल टाउन स्थित बाटा शोरूम के बाहर से 30 अगस्त को चोरी हुई थी। इस शोरूम में विमल सेल्समैन के पद पर तैनात है। पुलिस ने बाइक को पहले ही बरामद कर लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...