Gurgaon News: बसई स्कूल के बाहर सेफ जोन बनकर हुआ तैयार,सुरक्षित स्कूल पहुंचेंगे बच्चे
गुड़गांव, अक्टूबर 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। शहर के बसई स्थित सरकारी स्कूल के आसपास अब बच्चों को उबड़-खाबड़ रास्तों, अनियंत्रित गाड़ियों और धूल-मिट्टी से नहीं गुजरना पड़ेगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के बाहर सेफ जोन बनकर तैयार हो गया है। गुरुवार को सेफ स्कूल जोन परियोजना काउद्घाटन किया गया। इसके साथ ही बसई, गुरुग्राम का ऐसा तीसरा सरकारी स्कूल बन गया है जिसे इस विशेष सुरक्षा पहल के तहत पूरी तरह से री-डिजाइन और कवर किया गया है। यह परियोजना जिला प्रशासन की जिला सड़क सुरक्षा समिति के मार्गदर्शन में राहगिरी फाउंडेशन के सहयोग से लागू की गई है। यह पूरी सड़क नगर निगम गुरुग्राम के अधिकार क्षेत्र में आती है।
स्कूल के बाहर सुरक्षित पैदल मार्ग और हरियाली कचरे और अवैध पार्किंग की जगह बने पक्के पैदल मार्ग पहले स्कूल के बाहर का बड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.