गुड़गांव, अगस्त 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। मौसम में बदलाव और हाल ही में हुई बारिश के बाद गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आई फ्लू (कंजंक्टिवाइटिस) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अस्पताल में रोजाना पहुंचने वाले करीब 200 मरीजों में से 15 प्रतिशत मरीज आंखों के संक्रमण की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। मरीजों में आंखों में लालपन, जलन, खुजली, लगातार पानी आने और पलकों में सूजन जैसी मुख्य शिकायतें देखने को मिल रही हैं। अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम ने बताया कि बारिश के मौसम में वातावरण में नमी और आर्द्रता बढ़ने के कारण आई फ्लू का संक्रमण तेजी से फैलता है।डॉक्टरों यह भी पढ़ें- दिल्ली में तेजी से बढ़ा रहा स्वाइन फ्लू! DMA ने जारी की एडवाइजरी; न करें ये गलती ने सलाह दी है कि संक्रमित व्...