Gurgaon News: बरसाती नालों में गंदा पानी डालने पर जुर्माना
गुड़गांव, अक्टूबर 6 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर के इलाकों में लोग सीवर के पानी को बरसाती नालों में छोड़ रहे हैं। इसका खुलासा निगम की तरफ से बरसाती नालों में बह रहे सीवर के पानी की जांच में हुआ है। निगम ने सनसिटी सहित सेक्टर-54 में 84 ऐसे अवैध कनेक्शनों को पकड़ा है। इन सभी पर कुल आठ लाख 40 हजार का जुर्माना लगाया है। नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बरसाती नालों में सीवर का पानी छोड़ने से न केवल शहर की जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि जल जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में निगम की तरफ से अब पूरे शहर में इस तरह की कार्रवाई की जाएगी。
नगर निगम की चेतावनी नगर निगम के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि शहर में चल रहे इन अवैध कनेक्शनों के खिलाफ आने वाले दिनों में और भी सख्त अभियान चलाया जाएगा। नियमों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.