Gurgaon News: बजाज कंपनी से 60 हजार रुपये के पार्टस चोरी
गुड़गांव, जुलाई 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर के सेक्टर-तीन स्थित बजाज मोटर्स लिमिटेड से तीन कर्मचारियों ने करीब 60 हजार रुपये कीमत के पार्ट्स चोरी कर लिए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। थाना आईएमटी मानेसर ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-नौ निवासी मनोज अरोड़ा ने पुलिस को शिकायत दी कि वह इस कंपनी में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। आठ जुलाई को उसकी कंपनी के कर्मचारी दीपक यादव ने बताया कि फाइनल प्रोडक्शन पर माल कम है। जब सीसीटीवी देखा तो पाया कि अंकित सिंह, मुजाइद अख्तर और मनोज कुमार ने सामान चोरी किया है। यह तीनों इस कंपनी में अस्थायी तौर पर कार्यरत है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.