गुड़गांव, अक्टूबर 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मानेसर पुलिस ने तीन वर्षीय एक बच्चे को ढूंढकर उसके परिजनों से मिलवाया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। गत 25 अक्टूबर की शाम छह बजे तीन वर्षीय नैतिक लापता हो गया था। वह गांव बासकुसला की शंकर की ढाणी में रहता था। बच्चे के पिता बृजकिशोर ने इस मामले में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद कई टीम का गठन किया। बच्चे को तलाशकर उसके परिजनों को सौंपा गया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...