Gurgaon News: बच्ची को एक घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया
गुड़गांव, जुलाई 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। फर्रुखनगर की बालाजी बस्ती से लापता हुई सात वर्षीय बच्ची को शिकायत मिलने के एक घंटे के अंदर पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। महिला ने थाना फर्रुखनगर में शिकायत दी थी कि उसकी बेटी घर से बाहर खेलने के लिए गई थी, लेकिन नहीं लौटी। सूचना मिलने पर 50 पुलिस कर्मियों ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया। सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। एक घंटे के अंदर बच्ची को बालाजी बस्ती की मार्केट से सकुशल बरामद करके उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। बच्ची के मिलने पर परिजनों ने पुलिस कर्मियों का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.