गुड़गांव, जुलाई 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। बख्तावर चौक पर गुरुग्राम मेट्रो के लिए डबल-डेकर फ्लाईओवर का काम अगस्त तक शुरू होने की उम्मीद है। जीएमआरएल अधिकारियों ने बताया कि बुनियादी ढांचे का डिज़ाइन अंतिम चरण में है। जीएमडीए के साथ मिलकर डिज़ाइन को अंतिम रूप देने और मंज़ूरी लेने पर काम कर रहे हैं। मेट्रो कॉर्पोरेशन ने बख्तावर चौक वाले हिस्से के लिए डबल-डेकर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव दिया था। क्योंकि इससे एक ही पिलर पर बने अलग-अलग डेक पर मेट्रो ट्रेन और गाड़ियां चल सकेंगी। बाद में जीएमडीए ने अथॉरिटी से कहा था कि भविष्य में सेक्टर-47 से मेदांता अस्पताल की ओर गाड़ियों की आवाजाही के लिए अंडरपास बनाने का प्रावधान किया जाए, जिसे अब शामिल किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो की राह में कई जगह जमीन वाला अड़ंगा, कहां-क...