गुड़गांव, जुलाई 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिला प्रशासन ने बिल्डरों से जुर्माना राशि वसूलने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। दस से अधिक बिल्डरों पर करीब 296 करोड़ रुपये जुर्माना बकाया है। ऐसे में अब इन्हें नोटिस देने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। अधिकारियों का कहना है कि इसके बाद ऐसे बकायेदार बिल्डरों की संपत्ति को जब्त कर नीलाम किया जाएगा। हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (हरेरा) की ओर से जिला प्रशासन को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि बिल्डरों ने परियोजनाओं का निर्माण कई वर्ष बीतने के बाद भी पूरा नहीं किया। 380 खरीदारों को फ्लैट पर कब्जा देने में देरी पर बिल्डरों पर 25 लाख से दो करोड़ रुपये तक जुर्माना लगाया था। इसके बावजूद इसका भुगतान न करने पर इन बिल्डरों पर अब भी 296 करोड़ रुपये का जुर्माना बकाया है। हरेरा के कई बार नोटिस...