गुड़गांव, अगस्त 18 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम मानेसर ने संपत्तिकर नहीं भरने वाले बकायेदारों के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रखी। मंगलवार को निगम की टैक्स विंग ने विशेष अभियान के तहत आईएमटी सेक्टर-2 स्थित दो प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों-रहेजा टावर-ए और उसी परिसर में संचालित जिंजर होटल को आधिकारिक रूप से सील कर दिया। इन दोनों प्रतिष्ठानों पर नगर निगम का कुल एक करोड़ 11 लाख रुपये का संपत्तिकर लंबे समय से बकाया चल रहा था। टैक्स विंग की टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिवत सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया और दोनों इमारतों के मुख्य द्वारों पर ताले लगाकर सील लगा दी। साथ ही प्रबंधन को तत्काल बकाया टैक्स राजकोष में जमा कराने के कड़े निर्देश दिए।

बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिया टैक्स टैक्स असिस्टेंट उदय सिं...