गुड़गांव, अगस्त 1 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। बंधवाड़ी इलाके में भूखंड बेचने के नाम पर दोहरी बिक्री कर 10.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने एक बिल्डर कंपनी और उसके अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी विस्तृत जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को सौंप दी गई है। दिल्ली के घिटोरनी निवासी विजय पंडित ने शिकायत में बताया कि उन्होंने वर्ष 2026 में लोटस ड्रीम प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड से बंधवाड़ी स्थित विंसम होम्स परियोजना में 60 वर्गगज का भूखंड 10.25 लाख रुपये में खरीदा था। इस दौरान कंपनी के साथ भूखंड बायर एग्रीमेंट भी निष्पादित हुआ और उन्होंने तय पूरी राशि का भुगतान कर दिया। इसके बावजूद कंपनी ने उन्हें भूखंड का भौतिक कब्जा नह...