गुड़गांव, अक्टूबर 6 -- Gurgaon News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तोड़फोड़ टीम ने मंगलवार को बड़खल फ्लाईओवर के नीचे अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने करीब 50 झुग्गियों को जेसीबी की मदद से हटाया। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता योगेश ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे और आसपास किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई के बाद खाली कराई गई जगह पर पौधे लगाए जाएंगे, ताकि भविष्य में दोबारा अवैध कब्जे की संभावना कम हो सके। मौके पर पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहीं। अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस की मौजूदगी में झुग्गियों को हटाया गया। गौरतलब है कि ...