गुड़गांव, अगस्त 31 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। शहर के वार्ड पांच की फ्रेंड्स कॉलोनी के मुख्य रास्ते पर टूटे सीवर के ढक्कन दे रहे जानलेवा घटना को न्यौता। छह माह पहले ही रास्ते में डाली गई फर्श के दौरान सीवर लाइन बिछाई गई थी। सीवर लाइन बिछाने वाले ठेकेदार की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे है। शहर थाने से शहर के वार्ड पांच की फ्रेंड्स कॉलोनी को जाने वाले रास्ते में आधा दर्जन सीवर लाइन के गटर ढक्कन टूटे हुए है। रात के अंधेरे में गटर के टूटे ढक्कन नजर तक नहीं आते है। विशेष रुप से बाइक-स्कूटी सवारों को पास आने पर ही दिखते है। ऐसे में टूटे ढक्कन से बचाव के दौरान बाइक-स्कूटी सवार के चोटिल होते रहते है। किसी गटर का ढक्कन नीचे बैठ जाने पर दो पहिया सवार की जान भी जाने का पूरा डर बना रहता है। यह रास्ता शहर के अन्य वार्ड और मुख्य मार्गो...