गुड़गांव, जुलाई 31 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को लेकर गुरुग्राम जिले में 31 जुलाई को फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने अपील की है कि प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि किसी पात्र लोगों का नाम सूची में शामिल नहीं है तो वह निर्धारित अवधि के दौरान आवेदन प्रस्तुत कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकता है। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान फर्जी, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट चिह्नित मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची से अलग किए गए हैं। उनकी एएसडीडी सूची संबंधित बीएलओ, निर्वाचन पंजीयन अधिकारी कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध रहेगी। यह भी पढ़ें- मुख्य निर्वाचन अधकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से एसआईआ...