गुड़गांव, सितम्बर 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सोशल मीडिया पर व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाकर पैसे कमाने की होड़ में पुलिसकर्मियों से उलझना और भ्रामक वीडियो पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। भौंडसी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अमन निवासी कन्नौज, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। मामला 17 सितंबर 2026 की रात का है। घामडोज टोल टैक्स पर पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तीन युवक बिना हेलमेट पहुंचे। पुलिस ने जब उन्हें रोककर दस्तावेज मांगे, तो आरोपी अमन अपनी बाइक दूर खड़ी कर मौके पर आ गया। उसने पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डालते हुए बहस की और वीडियो बना लिया। बाद में उसने इसे भ्रामक दावों के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।24 सितंबर को एक महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर थाना भौंड...