Gurgaon News: फर्रुखनगर में आवारा पशुओं के आतंक से किसान परेशान
गुड़गांव, सितम्बर 29 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। फर्रुखनगर क्षेत्र में आवारा पशुओं की परेशानी को लेकर किसान क्लब ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इसमें सड़कों पर घूम रहे पशुओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। किसान क्लब गुड़गांव के अध्यक्ष राव मानसिंह के नेतृत्व में स्थानीय किसानों की तहसील परिसर फर्रुखनगर स्थित कृषि विभाग कार्यालय परिसर में बैठक हुईञ जिसके बाद मुख्यमंत्री के नाम स्थानीय नायब तहसीलदार विनय मुदगिल को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं को लेकर किसानों ने चिंता जताई है कि सड़कों पर भारी संख्या में घूम रहे मोटे सींगों वाले और बाहरी नस्ल के सांडों व बछड़ों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और बच्चों की जान को हर समय खतरा बना रहता है। सड़कों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.