गुड़गांव, जुलाई 13 -- Gurgaon News: रेवाड़ी,गौरव चौधरी। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने गत जून में एक दुकानदार का हजारों रुपये का सामान धोखे से ले जाने के मामले में एक आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला गुरुग्राम के गाड़ौली में रह रहे मूल रूप से यूपी के जिला सुल्तानपुर के गांव मलवा पहाड़पुर निवासी सौरभ सिंह के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने कहा कि 11 जून को राजस्थान के जिला बाड़मेर के गांव रामनगर सरन पनजी निवासी चूनाराम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसकी महेश्वरी गांव में बिजली व हार्डवेयर के सामान की दुकान है। यह भी पढ़ें- Noida News: मॉल के स्टोर से तीन आईफोन समेत अन्य सामान लेकर हुआ फरार उसकी दुकान पर 10 जून को एक अनजान व्यक्ति आया था। उसने तारों के अलग-अलग किस्म के 7 बंडल खरीदे थे, जिन...