Gurgaon News: फर्जी सिम उपलब्ध कराने वाला एजेंट कानपुर से गिरफ्तार
गुड़गांव, अक्टूबर 1 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। मूंगफली का तेल बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक से 1.71 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने ठगों को फर्जी सिम-कार्ड उपलब्ध कराने वाले मुख्य आरोपी को कानपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी बिना ग्राहकों की जानकारी के उनकी केवाईसी का दुरुपयोग कर सिम एक्टिवेट करता था। 13 फरवरी 2026 को एक पीड़ित कारोबारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कुकिंग ऑयल फैक्ट्री के लिए मूंगफली की आवश्यकता थी। एक परिचित के माध्यम से उनकी बात एक मूंगफली विक्रेता से हुई। आरोपी ने दो हजार किलोग्राम मूंगफली भेजने का झांसा देकर 29 जनवरी 2026 को पीड़ित से अपने बैंक खाते में एक लाख 71 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पैसे मिलने के बाद आरोपी टालमटोल करने लगा, जिसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.