गुड़गांव, अक्टूबर 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में गुरुवार को प्राथमिक चिकित्सा के महत्व और आपात स्थिति में इसके उपयोग को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डाइट की डीआरयू विंग की ओर से अमेजन संगठन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के सदस्यों के लिए फर्स्ट एड बॉक्स और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान प्राथमिक उपचार की जरूरत और समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान के सदस्यों को प्राथमिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करना और आपात स्थिति में इसके उपयोग की जानकारी देना रहा। इस अवसर पर डाइट इंचार्ज एवं वरिष्ठ प्रवक्ता पृथ्वीराज, वरिष्ठ प्रवक्ता तखत सिंह, सोना यादव और अमेजन संगठन से सुनील कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इनके अ...