Gurgaon News: प्रदूषण फैलाने पर मारुति वॉश को सील किया
गुड़गांव, अक्टूबर 29 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गुरुवार को प्रदूषण के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए गांव खेड़की माजरा स्थित मारुति वॉश नाम की टेक्सटाइल कंपनी को सील कर दिया। इस कंपनी में पर्यावरण नियमों की अनदेखी की जा रही थी। बिना अनुमति के इस कंपनी का संचालन किया जा रहा था। 22 अक्तूबर को प्रदूषण विभाग ने इस कंपनी को बंद करने के सिलसिले में आदेश पारित किए थे। आरोप है कि इस कंपनी में ब्लीचिंग, रंगाई, छपाई और कपड़ा प्रसंस्करण किया जा रहा था। इससे पानी और वायु प्रदूषण हो रहा था। बीते छह जुलाई को इस कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था, लेकिन इसके संचालक ने कोई जवाब दाखिल नहीं किया था। प्रदूषण विभाग ने डीएचबीवीएन से आग्रह किया है कि इस कंपनी का बिजली कनेक्शन तीन दिन के अंदर काटा जाए। प्लांट, मशीनरी और डीजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.