Gurgaon News: प्रदूषण का स्तर बढ़ा, विकास सदन क्षेत्र में एक्यूआइ 347 दर्ज
गुड़गांव, सितम्बर 23 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। सितंबर का महीना समाप्त होने से पहले ही साइबर सिटी गुरुग्राम की आबोहवा में प्रदूषण का जहर घुलने लगा है। मानसून की विदाई और मौसम साफ होते ही शहर में उड़ने वाली धूल और वाहनों से निकलने वाले धुएं ने हवा की गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बुधवार को रेलवे रोड स्थित राजीव चौक के समीप का विकास सदन क्षेत्र शहर का सबसे अधिक प्रदूषित इलाका दर्ज किया गया, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 347 तक पहुंच गया, जो हवा की बेहद खराब स्थिति को दर्शाता है। पर्यावरणविदों के अनुसार, विकास सदन और लघु सचिवालय क्षेत्र में प्रदूषण के स्तर में अचानक आई इस बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण भारी ट्रैफिक और वाहनों का दबाव है। राजीव चौक पर दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं और आए दिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.