गुड़गांव, अगस्त 4 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी के अंधेरे इलाकों को रोशन करने और रात के समय सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए नगर निगम ने व्यापक योजना तैयार की है। इसके तहत शहरभर में 10 हजार नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नगर निगम ने इसके लिए सभी 36 वार्डों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत प्रत्येक वार्ड को 200-200 नई स्ट्रीट लाइटें आवंटित की जाएंगी। टेंडर आवंटन की प्रक्रिया पूरी होते ही चरणबद्ध तरीके से इन लाइटों को लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम की इस पहल से शहर की विभिन्न कॉलोनियों, सेक्टरों, आंतरिक रास्तों और मुख्य सड़कों पर चिन्हित अंधेरे वाले क्षेत्रों को पूरी तरह से रोशन किया जाएगा। इसको लेकर स्थानीय पार्षदों और आरडब्ल्यूए से अंधेरे वाली जगहों की जानकारी हासिल की जाएगी।...