Gurgaon News: प्रतियोगिता में दमदमा स्कूल की दोनों टीमों ने मारी बाजी
गुड़गांव, सितम्बर 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। बादशाहपुर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को सोहना ब्लॉक स्तरीय नेशनल रोल प्ले एंड फोक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्लस्टर स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले कक्षा आठवीं और नौवीं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने लोकनृत्य और रोल प्ले के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दमदमा, सोहना की टीम ने दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। अब दमदमा स्कूल की विजेता टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सोहना ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गुरुग्राम की ओर से किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन कार्यक्रम का आयोजन डायट प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.