Gurgaon News: पेड़ों की अवैध कटाई का विरोध जताया
गुड़गांव, जुलाई 19 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,अमर मौर्य। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर के बावजूद पेड़ों को काटने और नुकसान पहुंचाने से पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई। गांव बाबूपुर में प्रस्तावित सीएंडडी स्टोरेज फैसिलिटी साइट पर नगर निगम और ठेकेदारों के पेड़ों की अवैध कटाई का विरोध किया है। डीएक्सपी-जीडीए एसोसिएशन का आरोप है कि निगम की ओर से नियुक्त ठेकेदार मनमाने तरीके से पेड़ काट रहे हैं। पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण कई साल पुराने और पूरी तरह से विकसित नीम के पेड़ भी शामिल हैं। इसके आसपास से मिट्टी हटाने का भी आरोप है। डीएक्सपी-जीडीए के संयोजक सनी दौलताबाद ने कहा कि हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद साइट पर कई पेड़ों को उखड़े हुए और नीम के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया गया है। एनजीटी ने नगर निगम और उसके ठेकेदारों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.