गुड़गांव, सितम्बर 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। दिल्ली-एनसीआर में ठंड की हल्की दस्तक के साथ ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। हवा को जहरीली होने से बचाने और वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के आदेशानुसार एक अक्तूबर से गुरुग्राम में 'नो पीयूसी, नो फ्यूल' का नया नियम लागू कर दिया गया है। इसके तहत यदि आपके वाहन का प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी सर्टिफिकेट) अमान्य या एक्सपायर हो चुका है, तो आपको जिले के किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं मिलेगा। 349 पेट्रोल पंपों पर स्पेशल टीमों की तैनाती यह भी पढ़ें- Gurgaon News: पेट्रोल पंप पर नहीं लगे कैमरे, गुरुवार से टीमें जाकर वाहनों की करेगी जांचकैमरों की अनुपस्थिति गुरुवार से नियम लागू होने के बावजूद, व्यवस...