गुड़गांव, अक्टूबर 8 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को पालम विहार स्थित रेजांगला स्मारक पर पूर्व सैनिकों ने देश के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को याद करते हुए उनके साहस का सलाम किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने युद्ध के मैदान में शौर्य और पराक्रम का परिचय देने के साथ शांति के समय प्राकृतिक आपदाओं, राहत, बचाव अभियानों तथा मानवीय सहायता के कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रेजांगला के अमर बलिदानियों सहित देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा गया कि उनका सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र की आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत र...