गुड़गांव, जुलाई 11 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के जवानों और उनके परिवारों के लिए डिजिटल सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। सैनिक और अर्धसैनिक कल्याण विभाग ने शुक्रवार को नई वेबसाइट का शुभारंभ किया। सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में शुक्रवार को आयोजित समारोह में हरियाणा के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने वेबसाइट लांच किया। इससे पारदर्शी, सुगम और तकनीक आधारित सेवाओं की दिशा में एक अहम कदम बताया। इसमें फरीदाबाद मंडलायुक्त राजेश जून, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के निदेशक जयदीप कुमार, सीआरपीएफ कादरपुर से डीआईजी परमा सिवान, जिला सैनिक बोर्ड के वेलफेयर अधिकारी कर्नल (रि) देवेंद्र सिंह ढाका समेत अन्य उपस्थित रहे。

वीर जवानों और परिवारों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध: अर्धसैनिक क...