Gurgaon News: पुलिस ने 347 चालकों का चालान कर वसूला करीब सात लाख का जुर्माना
गुड़गांव, जुलाई 19 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर की सड़कों और प्रमुख एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस गुरुग्राम ने सख्ती कर दी है। यातायात पुलिस द्वारा एक से 18 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 347 वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस प्रशासन द्वारा इन चालानों के माध्यम से नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कुल 06 लाख 94 हजार रुपये की भारी-भरकम जुर्माना राशि लगाई गई है। यातायात पुलिस के अनुसार, इस विशेष अभियान के तहत मुंबई एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे और गोल्फ कोर्स रोड जैसे मुख्य मार्गों पर प्रभावी कार्रवाई की गई, जहां अक्सर लोग वाहनों की गति सीमा पार कर देते हैं। पुलिस का मुख्य उद्देश्य शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाना, सड़क दुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.