गुड़गांव, सितम्बर 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। डीसीपी पूर्व संदीप कुमार के निर्देशों पर ग्वाल पहाड़ी चौकी पुलिस ने एएसएफ और वैली व्यू सोसाइटी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान निवासियों, युवाओं और विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने लोगों को अनजान कॉल, ओटीपी व पासवर्ड शेयर न करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की सलाह दी। साथ ही, छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए गए और आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए डायल-112, ट्रिप निगरानी व डिजिटल सहेली सेवाओं की जानकारी दी गई। पुलिस ने समाज से नशाखोरी और साइबर अपराध मिटाने में सहयोग की अपील की। छात्रों ने मानेसर थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया

जागरूकता कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक भ्रमण गुरुग्राम। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के...