गुड़गांव, नवम्बर 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। वायु प्रदूषण फैला रहे 313 वाहनों को यातायात पुलिस ने जब्त किया है। ये वाहन बीएस-तीन मॉडल और इससे नीचे के हैं। अधिकांश की आयु पूरी हो चुकी थी। पिछले 23 दिन में इन वाहनों को जांच के दौरान जब्त किया है। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की कि सरकार की तरफ से निर्धारित वाहन संबंधी मानकों व दिशा-निर्देशों का पालन करें। निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों को सड़क पर नहीं चलाएं। स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। यह भी पढ़ें- 'दिल्ली-एनसीआर में उम्र पूरी कर चुके करीब 23 लाख वाहन चल रहे'

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...