Gurgaon News: पुराने अलवर-दिल्ली पर लगे कचरे के ढेर में दब गए पौधे
गुड़गांव, अक्टूबर 15 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। शहर के वार्ड-13 से रायपुर जाने वाले पुराने अलवर-दिल्ली मार्ग पर कचरे का ढेर लगा है। इससे वन विभाग की पौधरोपण योजना कचरे के नीचे दबने के आसार बने है। वन विभाग ने नगर परिषद को नोटिस जारी करते हुए मार्ग से कचरा साफ करने को कहा है। वन विभाग ने उक्त मार्ग को हरा-भरा करने के उद्देश्य से बरसाती मौसम में पौधारोपण किया था, लेकिन कूड़ा डाला जाने से लगाए गए पौधे प्रभावित हो रहे है। कचरे के नीचे दबने से नए पौधे मर रहे। वन विभाग की मार्ग को हराभरा करने की योजना फेल होने की कगार पर है। लगाए गए पौधो में से करीब सौ पौधे कचरे के नीचे दब गए हैं।नगर परिषद को कई बार मार्ग पर कचरा नहीं डालने की हिदायतें दी गई थी। लेकिन नहीं माने पर अब परिषद को पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम के तहत नोटिस दिया गया है।- खजान सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.