Gurgaon News: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, पैर और पेट में वार
गुड़गांव, जुलाई 4 -- Gurgaon News: पलवल, अजित कुमार। जिले के रायपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायपुर निवासी पवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जून की रात करीब 11 बजे वह गांव के ओम शांति ओम पार्क में बैठा था। इसी दौरान गांव का ईश्वर पुत्र रवि हाथ में चाकू लेकर वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने उसके पैर और पेट में चाकू से वार किए और धमकी दी कि दोबारा पार्क में दिखाई दिया तो जान से मार देगा। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन घायल को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज कराया गया।पीड़ित ने बताया कि पहले समाज के स्तर पर समझौते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.