गुड़गांव, अक्टूबर 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शनिवार को निपुण हरियाणा मिशन के तहत अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई की प्रगति से अभिभावकों को अवगत कराने के साथ उन्हें घर पर बच्चों की सीखने की प्रक्रिया में भागीदार बनाना रहा। इस दौरान पहली आवधिक परीक्षा के परिणामों पर चर्चा की गई और बच्चों में सीखने की कमियों को दूर करने के लिए 90 दिवसीय उपचारात्मक शिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। बैठक में पढ़ाई के साथ बच्चों की रचनात्मकता और हरियाणवी लोक संस्कृति से जुड़ाव को भी महत्व दिया गया। जिला नोडल अधिकारी मनोज कुमार ने निपुण सांझी प्रतियोगिता और निपुण अभिभावक ऐप को सफल पहल बताते हुए सामुदायिक सहभागिता को सराहनीय कहा। पीटीएम के दौरान शिक्षकों ने अभिभाव...