Gurgaon News: पीजी भवन निर्माण के दौरान नक्शा पास कराने की जांच होगी
गुड़गांव, सितम्बर 8 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद शहर में संचालित पीजी में नियमों की जांच करेगा। इसके लिए भवन निरीक्षक और एसडीओ को नक्शा पास की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तीन दिन पहले दिल्ली के सत्य निकेतन में हुआ पीजी हादसे से सबक लेते हुए स्थानीय नगर परिषद प्रशासन सजग हो गया है। परिषद प्रशासन अब शहर में चल रहे 20 के करीब पीजी के भवनों की जांच करेगा। पीजी भवन का निर्माण से पहले मालिक द्वारा उसका परिषद से नक्शा पास कराने की जांच महत्वपूर्ण होगी। भवन निर्माण के दौरान मालिक द्वारा क्या परिषद कार्यालय में आवेदन किया था। यदि आवेदन किया गया था। उसे परिषद से मान्यता मिली या मान्यता न मिलने के कारणों की जांच की जाएगी। बिना नक्शा पास कराए भवन निर्माण करने वाले के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.