Gurgaon News: पीएमआईएस का लाभ पहुंचाने के लिए तैयारियां तेज
गुड़गांव, जुलाई 7 -- Gurgaon News: नूंह, अभिषेक शर्मा। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) का लाभ जिले के अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला इंटर्नशिप निगरानी समिति की पहली समीक्षा बैठक में पात्र युवाओं के समयबद्ध पंजीकरण, उद्योगों के साथ समन्वय और योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। छात्र pminternship.mca.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त एवं जिला इंटर्नशिप निगरानी समिति के अध्यक्ष अखिल पिलानी ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना युवाओं को उद्योगों में व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर उनके कौशल और रोजगार क्षमता को बढ़ाने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.