गुड़गांव, अक्टूबर 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। शहर में शनिवार को पितृपक्ष की अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए लोगों दान-पुण्य किया। मंदिरों में हवन करके पूजा अर्चना की। पितृपक्ष की अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन लोग अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए तर्पण, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितरों के निमित्त किए गए श्राद्ध और दान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है। साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की जाती है। पंडित नरेश शास्त्री ने बताया कि पितृपक्ष अपने पूर्वजों को याद करने, उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और परिवार की परंपराओं का पालन करने का विशेष अवसर है। यह भी पढ़ें- Gangapa...