गुड़गांव, अगस्त 1 -- Gurgaon News: दो कारीगर गंभीर रूप से घायल गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सोहना के हेमराज चौक पर एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप चालक बाइक सवारों को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में बाइक सवार दो कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना सदर सोहना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण अभयपुर निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर पर टाइल लगाने का काम कर रहे मिस्त्री धर्म और अमरदीप 30 जुलाई को दोपहर में खाना खाने बाइक से किराए के कमरे पर जा रहे थे। हेमराज चौक पर पहुंचते ही दमदमा की ओर से आई तेज रफ्तार पिकअप ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी।

सुरक्षा और इलाज हादसे के तुरंत बाद घायलों को सरकारी अस्पताल सोहना ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने ...