Gurgaon News: पालम विहार में चार दिनों से जलापूर्ति ठप, एक हजार परिवार परेशान
गुड़गांव, जुलाई 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम के अंतर्गत आने वाले पालम विहार के सी-1 और सी-2 ब्लॉक में पिछले चार दिनों से पीने के पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। जलापूर्ति नेटवर्क का मुख्य वाल्व (मास्टर सप्लाई वाल्व) खराब होने के कारण क्षेत्र में पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई है। समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज सी-2 ब्लॉक आरडब्ल्यूए ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने और अधिकारियों को तुरंत मरम्मत कार्य पूरा करने के निर्देश देने की मांग की है। आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने निगम आयुक्त को भेजे पत्र में बताया कि कॉलोनी के मुख्य वाटर नेटवर्क का सप्लाई वाल्व क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते बड़े पैमाने पर पानी का रिसाव हो रहा है और सी-2 ब्लॉक में बनी ऊंची पानी की टंकी (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.