Gurgaon News: पार्क व्यू आनंद सोसाइटी में बिजली गुल होने से लोग परेशान
गुड़गांव, जुलाई 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। सेक्टर-81 के पार्क व्यू आनंद सोसाइटी में 24 घंटे से बिजली कट लोगों के लिए परेशानी बनी है। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए की शिकायतों के बाद बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ। जेनरेटर चलाकर फ्लैटों में पानी आपूर्ति से लेकर लिफ्ट संचालित की जा रही है। सोसाइटी के यशपाल सिंह ने कहा कि 24 घंटे से अधिक समय से बिजली कट से सोसाइटी में लोगों को घर में रहना मुश्किल हो गया है। सोसाइटी में 700 परिवार 20 घंटे से जेनरेटर पर निर्भर हैं। जेनरेटर से सोसाइटी में पानी के पंप और लिफ्ट चालू की गई। जेनरेटर चलाकर आपूर्ति करना महंगा पड़ा रहा है। गर्मी में लोग बिना बिजली के कोई काम फ्लैट में नहीं कर पा रहे है। विभाग से शिकायत करने के बाद बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.