Gurgaon News: पारा गिरने से उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली
गुड़गांव, अगस्त 11 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,कृष्ण कुमार। साइबर सिटी में मंगलवार को सुबह से ही आसमान में घने बादलों का डेरा रहा। दिनभर बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे शहरवासियों को पिछले कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। मंगलवार को शहर में औसतन दो मिलीमीटर (एमएम) वर्षा दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से गुरुग्राम का अधिकतम तापमान गिरकर 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गुरुग्राम के मुख्य शहर के अलावा कादीपुर, हरसरू और बादशाहपुर तहसील क्षेत्रों में भी एक-एक एमएम वर्षा दर्ज की गई। हालांकि बारिश की मात्रा अधिक नहीं थी, लेकिन दिनभर सूर्यदेव के बादलों की ओट में छिपे रहने और ठंडी हवाएं चलने से दिनभर मौसम सुहावना बना रहा。 यह भी पढ़ें- मौसम: स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.