गुड़गांव, जुलाई 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने नगर निगम गुरुग्राम के विकास कार्यों और सुरक्षा दावों की पोल खोलकर रख दी है। जलभराव के बीच शहर की सड़कों के किनारे और गलियों में खुले पड़े गहरे गड्ढे व मैनहोल राहगीरों के लिए मौत का कुआं साबित हो रहे हैं। पिछले 48 घंटों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों में इन खुले गड्ढों के कारण चार बड़े हादसे हो चुके हैं। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से पीड़ित बाल-बाल बच गए, लेकिन निगम और ठेकेदारों की इस घोर लापरवाही का खामियाजा शहरवासियों को अपनी जान जोखिम में डालकर भुगतना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- भारी बारिश से पानी-पानी हुई दिल्ली, पूरे NCR का बुरा हाल; कहर बरपा रहा मॉनसूनबरसाती पानी निकालने के लिए खोला मैनहोल, समा गई बच्ची लाप...