गुड़गांव, सितम्बर 30 -- Gurgaon News: - सेक्टर-18 और सेक्टर-33 के औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष टीमों की औचक कार्रवाई, बकाया राशि जमा नहीं कराने वालों पर सख्ती गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम ने पानी के बिलों की बकाया राशि की वसूली और शहर में धड़ल्ले से चल रहे अवैध पानी के कनेक्शनों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में निगम प्रशासन द्वारा गठित विशेष टीमों ने बुधवार को विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दस से अधिक बड़े कनेक्शन काट दिए।

विशेष निरीक्षण अभियान नगर निगम की विशेष प्रवर्तन टीमों ने बुधवार को सेक्टर-18 और सेक्टर-33 के औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान उन औद्योगिक इकाइयों और संस्थानों के पानी के कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए, जिन पर लंबे समय से पानी के भारी-भरकम ब...