Gurgaon News: पाइप लाइन में पानी छोड़ा, फिर हो सकती है दिक्कत
गुड़गांव, अगस्त 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने बसई चौक पर पेयजल लाइन की मरम्मत करके पेयजल सप्लाई बहाल तो कर दी है, लेकिन कभी भी दोबारा दिक्कत हो सकती है। गाँव बसई स्थित जल शोधन संयंत्र से लेकर सेक्टर-16 तक जा रही करीब 13 किमी लंबी पाइप लाइन की हालत बदतर अवस्था में है। नई पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो चुका है, लेकिन इसमें डेढ़ साल का समय लगेगा। बसई जल शोधन संयंत्र से लेकर सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन तक करीब 25 साल पहले पाइप लाइन डाली गई थी। 1300 एमएम की इस पाइप लाइन की क्षमता करीब 140 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) है, लेकिन इससे 180 एमएलडी पानी की सप्लाई की जाती है। एक तो इस पाइप लाइन की हालत खस्ता अवस्था में है और दूसरा इसमें तय क्षमता से अधिक पानी छोड़ने की वजह से इसके फटने की संभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.