गुड़गांव, नवम्बर 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। खराब वायु गुणवत्ता पर शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करने के बाद प्रभावी कदम उठाएं। निर्धारित मानकों की अनुपालना में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए। गुरुवार को ढेसी ने लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक बुलाई। इसमें जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा, एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह, मानेसर नगर निगम के आयुक्त प्रदीप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट, गुरुग्राम नगर निगम के मुख्य अभियंता विजय ढाका, एसीपी ट्रैफिक इंद्रजीत, मुख्य नगर योजनाकार संजीव मान ...