गुड़गांव, अगस्त 31 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर सिटी और इसके आसपास के इलाकों में तेज़ रफ़्तार, गफ़लत और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़कें लहूलुहान हो रही हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच भीषण सड़क हादसे दर्ज किए गए। इन हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पीड़ित को अपना पैर तक गंवाना पड़ा। पुलिस ने सभी मामलों में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत 29 अगस्त की रात करीब आठ बजे बिलासपुर-पथरेडी रोड पर स्थित बीपी पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ। बिहार के दरभंगा निवासी 18 वर्षीय कुंदन और उनके जीजा मुकेश निवासी समस्तीपुर बिह...